फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी मेला : रामगंगा तट पर बसने लगा तंबुओं का शहर

विज्ञापन
रामगंगा पर लगने लगा चौबारी मेला।
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर चौबारी घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला 15 से 22 नवंबर तक चलेगा। मेले के लिए रामगंगा तट पर साफ-सफाई के साथ ही झूला-सर्कस और दुकानें लगने का काम शुरू हो गया है। एक-दो दिनों में दूरदराज से ग्रामीणों की भीड़ भी यहां पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन

रामगंगा तट पर कार्तिक मास में मेले का आयोजन कई दशक से होता आ रहा है। मेले में दूरदराज से आने वाले लोग टेंट लगाकर कई दिनों तक रामगंगा तट पर रहकर स्नान-दान करते हैं। कोरोना काल में मेले का दायरा कम जरूर हुआ है मगर अब भी बड़ी संख्या में लोग कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए रामगंगा तट पर पहुंचते हैं। मेले में दुकानदारों के साथ ही धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग भी अपने पंडाल लगाते हैं। जिला प्रशासन की ओर से रामगंगा तट पर विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
शुक्रवार दोपहर से मेले के आयोजन के लिए घाट पर साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही जगह-जगह टेंट और दुकानें लगाने के लिए लोग जगह तय करके उसे समतल करने में जुटे रहे। झूला-सर्कस और दुकानें भी लगने लगी हैं। श्रद्धालुओं को रामगंगा में नौका विहार कराने के लिए बड़ी संख्या में नाविक भी घाट पर पहुंच गए हैं। इन दिनों रामगंगा का जलस्तर भी ठीक है। जल भी काफी साफ है। इस वजह से स्नान में सहूलियत के साथ नावें भी आसानी से चल सकेंगी।
विज्ञापन

प्लास्टिक मुक्त होगा मेला
चौबारी मेला इस बार प्लास्टिक मुक्त होगा। मेले में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेेगा। मेले की तैयारियों के संबंध में बीते दिनों हुई बैठक में डीएम ने मेले में प्लास्टिक का उपयोग न होने देने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही इस बार मेले में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें