मीडियाकर्मियों से अभद्रता, मोबाइल तोड़े
घटना के वक्त सामने स्थित प्रेस क्लब में कई पत्रकार मौजूद थे। इन लोगों ने भगदड़ देखी तो बीचबचाव और कवरेज के लिहाज से मौके पर आ गए। हमलावर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। कुछ के मोबाइल छीन लिए तो कुछ के तोड़ दिए। इसके बाद भी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। एक मीडियाकर्मी अजय कुमार की ओर से भी तहरीर दी गई है।
इंस्पेक्टर कोतवाली के धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम भेजकर अंकित, सन्नी व आशू को हिरासत में ले लिया गया है। कई आरोपी मौके से फरार हो गए। इनमें से दो आरोपी दुकान मालिक व एक कर्मचारी है। मंजू गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है। वीडियो फुटेज देखकर अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।