फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मुख्तार अंसारी से यारी में निलंबित अविनाश को मिली तैनाती, बरेली सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बने

Sun, 17 Mar 2024 11:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अविनाश गौतम को बरेली सेंट्रल जेल का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। चार माह से यह पद रिक्त था। जेल में बंद शूटर आसिफ का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
अविनाश गौतम बने वरिष्ठ जेल अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात शूटर आसिफ का वीडियो वायरल होने के बाद अविनाश गौतम को बरेली सेंट्रल जेल का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। चार माह से यह पद रिक्त था। पिछले साल बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में वह अधीक्षक पद से निलंबित हुए थे। उसी दिन बरेली जेल के अधीक्षक राजीव शुक्ला और नैनी जेल के अधीक्षक शशिकांत गौतम को भी निलंबित किया गया था। हाल ही में आए जालौन जेल कांड के फैसले से भी उनका नाम जुड़ा है।

विज्ञापन


अविनाश गौतम की बहाली और तैनाती जेल विभाग में चर्चा का विषय बनी है। दरअसल, इनके साथ निलंबित हुए दो अन्य जेल अधीक्षकों की अभी तक बहाली नहीं हो सकी है, जबकि गौतम को बहाली के साथ ही इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया गया है। जालौन जिला जेल में 14 साल पहले मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य प्रिंस अहमद समेत दो की गैंगवार में हत्या हो गई थी। तब भी अविनाश गौतम ही वहां अधीक्षक थे। 

Master Plan-2031: आचार संहिता से पहले महायोजना-2031 लागू, बरेली के विकास को लगेंगे पंख; ये होंगे काम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर जेल में वसूली कराने के नाम पर गैंगवार भड़काने की रिपोर्ट कराई गई थी। गौतम के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी पर वह हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे। इस मामले में तत्कालीन जेलर समेत 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मिर्जापुर जेल में रहते हुए भी गौतम पर कार्रवाई हो चुकी है। महानिदेशक जेल एसएन साबत ने कहा कि बरेली सेंट्रल जेल अधीक्षक का पद आरएन पांडेय के प्रमोशन के बाद से रिक्त था। वहां अविनाश गौतम को तैनात किया गया है। जेल की व्यवस्थाएं और दुरुस्त की जाएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें