फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीतापुर की युवती से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित, शादी का झांसा देकर लूटी थी आबरू

Sun, 17 Mar 2024 07:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित युवती ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
कोतवाली बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही नितिन कुमार को बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है। युवती ने बुधवार रात बरेली कोतवाली में नितिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। 

विज्ञापन


उसने बताया कि उसके मामा ने बिल्हारी शाहजहांपुर निवासी नितिन कुमार से रिश्ते की बात की थी। इसके बाद नितिन उससे फोन पर बात करने लगा। नितिन ने बताया कि वह सेना में है और जम्मू-कश्मीर में तैनात है। बाद में पता लगा कि नितिन बरेली पुलिस लाइन में सिपाही है। 

नितिन ने अयोध्या, लखनऊ और बरेली के होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जरूरत बताकर 75 हजार रुपये भी ले लिए थे। शादी का दबाव बनाने पर नितिन ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह से शिकायत के बाद कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। कोतवाल डीके शर्मा की रिपोर्ट पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने शनिवार को आरोपी सिपाही नितिन को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें