फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगा वकीलों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तहसील में कार्यरत एक लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगा वकीलों ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे वकील लिपिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और करीब दो घंटे तक तहसील में धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख वकील और आक्रोशित हो गए। उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम सदर ने वकीलों को बुलाकर वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर प्रदर्शन कर रहे वकील शांत हुए।
प्रदर्शन कर रहे वकीलों का आरोप है कि तहसील में कार्यरत लिपिकों ने कई निजी कर्मी रख रखे हैं। इनके माध्यम से अवैध वसूली कराई जाती है और विरोध करने पर इनके द्वारा अभद्रता की जाती है। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से वकील आक्रोशित थे। बुुधवार को एक लिपिक द्वारा एक अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते भारी संख्या में वकील तहसील में एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान वकीलों ने लिपिक को हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। वकील लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अमर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित वकीलों को समझाने का प्रयास किया तो वकील और भड़क गए तथा तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिलते ही जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष भी अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने आक्रोशित वकीलों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम सदर को दी। एसडीएम सदर ने वकीलों को बुलाकर वार्ता की और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे वकील शांत हुए।
अधिवक्ता अखिलेश के खिलाफ एसडीएम सदर द्वारा भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है। जिस पर संबंधित वकील से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांग गया है। उनके जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-नरेश कुमार सिंह, महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन
एक लिपिक पर अभद्रता का आरोप लगा वकील प्रदर्शन कर रहे थे। जानकारी पर वकीलों को बुलाकर उनसे वार्ता की गई और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे वकील शांत होकर वापस चले गए।
विज्ञापन

-सुमित यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें