फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अस्पताल संचालक पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं और बिना पंजीकरण कराए ही अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं। सीएमओ के आदेेश पर बृहस्पतिवार को एसीएमओ ने देवा स्थित पल्स अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल का संचालन बिना पंजीकरण कराए ही किया जा रहा है। अस्पताल संचालक मांगने के बाद भी कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इसके अलावा दो और अस्पतालों और एक पैथालॉजी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण और नवीनीकरण कराए बिना अस्पतालों का संचालन करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ आरएन वर्मा ने देवा में संचालित पल्स अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया कि अस्पताल का संचालन बिना पंजीकरण कराए ही किया जा रहा है। मांगने के बाद भी संचालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका।
इसके अलावा विनायक अस्पताल का नवीनीकरण कराए बिना ही मरीजों को भर्ती कर इलाज करते पाया गया। इसी प्रकार देवा पैथालॉजी का संचालक भी जांच के दौरान कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिस पर एसीएमओ ने पल्स अस्पताल को सील कराते हुए सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। एसीएमओ ने बताया कि सभी अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वह अस्पतालों को नवीनीकरण कराने के बाद ही संचालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें