फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज मिले, महकमा बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। कस्बे में डेंगू के दो मरीज पाए गए हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद परिवारीजनों ने पीड़ितों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के पास इस रोग के इलाज के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे डेंगू के मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कस्बा टिकैतनगर मोहल्ला रायसाहब निवासी और मोहल्ला धधवारा निवासी दो युवक ने कई दिनों से बुखार आने पर मंगलवार को निजी लैब में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है। जानकारी पर परिवारीजनों ने दोनों युवकों को आननफानन निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू के मरीज की जानकारी होने से ही इनकार कर रहे हैं।
डेंगू की रोकथाम करने से दूर विभागीय अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं। जबकि क्षेत्र में डेंगू का डंक तेजी से पांव पसार रहा है। जानलेवा बीमारी के लक्षण वाले कई मरीज जिले में ही निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू की जांच व इलाज के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते साल डेंगू के 24 मरीज मिले थे। जिसमें से एक की मौत भी हो गई थी। तब भी मरीजों के परिजनों को निजी लैब से ही डेंगू की जांच करानी पड़ी थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. हेमंत गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी नहीं है। एहतियात के तौर पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें