फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी वकील की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते उससे विवाह करने के लिए पत्नी ने ही अपने वकील पति की हत्या करवाई थी। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने ही वकील की चाकू से गोदकर हत्या की थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस वारदात के थोड़े समय बाद ही आरोपियों तक पहुंचने में सफल हो सकी है। वारदात में फेेक आईडी की सिम भी प्रयोग करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते पांच सितंबर को हत्या कर मारे गए अधिवक्ता कुलदीप रावत निवासी छेदा का पुरवा मजरे पड़रा थाना सफदरगंज के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए हैं।
कप्तान ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी रीता उर्फ लक्ष्मी व उसके प्रेमी मन्टू वर्मा उर्फ विवेक निवासी लक्षी का पुरवा मजरे डडियामऊ थाना मसौली और पंकज यादव निवासी शुक्लाई थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में प्रकाश में आया कि मृतक कुलदीप का विवाह 7-8 वर्ष पूर्व रीता से हुआ था और इनका एक चार वर्षीय बेटा है। मृतक कुलदीप की पत्नी आजाद नगर में लगभग दो वर्षों से एक लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर चलाती है जहां इनके साथ चचेरी ननद भी कार्य करती है।
इसी बीच कुलदीप की पत्नी का मन्टू टेन्ट एण्ड लाइट हाउस चलाने वाले मन्टू उर्फ विवेक वर्मा से संबंध हो गया और दोनों रात और दिन में काफी समय आपस में बात करते थे। शादी के संबंध में जो कोई मन्टू टेन्ट एण्ड लाइट हाउस को बुक करने आता था तो उसे दुल्हन सजाने के लिए लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर को आर्डर दिलवाता था। इस तरह दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गये थे।
विवाद के बाद वकील ने तोड़ा था पत्नी का फोन
प्रतिदिन पत्नी द्वारा मोबाइल पर लगातार प्रेमी से बात करने को लेकर वकील ने अपनी पत्नी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था जिससे दोनों के बीच अनबन हो गयी थी। इधर मन्टू कुलदीप की पत्नी रीता पर शादी का दबाव बनाने लगा तो रीता ने कहा कि तलाक ले लूं तो फिर हम दोनों शादी कर लेंगे। तलाक की बात रीता ने जब कुलदीप से की तो उसने मना कर दिया और आपस में विवाद होने लगा। इसके बाद कुलदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पार्लर के बगल दुकानदार का लिया सहारा
रीता ने ब्यूटी पार्लर के बगल में मोबाइल की दुकान में काम करने वाले पंकज कुमार यादव को भी शामिल किया और उसे पैसे देने का लालच दिया। योजनानुसार पंकज द्वारा नया नम्बर लेकर जमीन दिलाने और उसके बदले 3-4 लाख रुपये कमीशन देने की बात कही गयी। इसके बाद कुलदीप ने पांच सितंबर को अपनी पत्नी रीता से कहा कि आज तुम्हे मोबाइल दिलाऊंगा, मुझे 3-4 लाख रुपये कमीशन मिलना है (जबकि पत्नी को सारी बातें पूर्व से ही पता थी)।
इसके बाद रात में कुलदीप के पास पंकज का फोन आया और इसके बाद वह बताये गये स्थान नारे का पुरवा पर पहुंचा तो मन्टू ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे मन्टू ने रीता को फोन किया और कहा कि काम हो गया अब तुम घर वालों को बताकर कुलदीप के सीनियर एडवोकेट को लेकर गुमशुदगी लिखा दो।
वकीलों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी। वकील हत्याकांड में पकड़े गए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार शाम वकीलों ने जिला जज आवास के सामने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों का चालान काफी देर में भेजा है। इस दौरान सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल अमर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद वकीलों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें