फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए चलेंगी 24 स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया है। यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 24 रूटों को चिन्हित कर लिया गया है। यहां पर स्पेशल बसें परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी। बसों का संचालन परीक्षा के समय के अनुसार कराया जाएगा। ताकि परीक्षार्थियों को सेंटरों पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक आरएस वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर परीक्षा सेंटरों के आधार पर रूटों को चिन्हित कर बसों का आवंटन कराने का आदेश मिला था। 24 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो 11 अप्रैल तक चलेंगी। ज्यादातर परीक्षार्थी निजी वाहनों से परीक्षा देने पहुंचते हैं। कुछ परीक्षार्थी ऐसे भी हैं जिनके पास निजी वाहनों की सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने के लिए बस सुविधा दी जाएगी।
एआरएम ने बताया कि 24 बसों को परीक्षा के लिए स्पेशल चलाया जाएगा। लंबे रूटों पर बसों का संचालन ऐसे समय से कराया जाएगा जो परीक्षा के आधा घंटा पहले छात्रों को पहुंचा दे। बस स्टॉप पर नोटिस चस्पा कर रूटवार बसों की डिटेल अंकित कराई गई है। बृहस्पतिवार से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। बसों में यात्रियों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन उसे समय से रवाना किया जाएगा। परीक्षा छूटने के समय भी निर्धारित समय पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें