फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके में, पति फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव में पत्नी के भरण-पोषण मुकदमे से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी लगभग एक साल से मायके में है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कायल गांव निवासी छेदीलाल के पुत्र रमेश (30) ने बुधवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों को कोई आहट नहीं मिली तो बमुश्किल अंदर से बंद दरवाजे खोले। रमेश का शव फंदे पर लटक रहा था।
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के हवाले से इंसपेक्टर ने बताया कि रमेश की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। एक साल से पत्नी मायके में रह रही है।
विज्ञापन

भरण-पोषण का केस चल रहा है। बताया गया है कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफूंदी गांव में जीतू (45) ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने घटना की वजह गृह कलह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें