फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे बच्चों का केन नदी में ही किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री पहाड़। केन नदी में डूबे तीनों बच्चों का बुधवार की सुबह केन नदी में ही परिजनों ने जल प्रवाह कर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। तीनों शवों का देर रात पोस्टमार्टम हुआ था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। बच्चों के परिवार के अलावा गांव में नाते-रिश्तेदारों के घरों तक के चूल्हे नहीं जले। पड़ोसियों ने उनके खाने-पीने का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर गांव में महालक्ष्मी पर्व पर पूजा-अर्चना के लिए गईं मां के साथ बच्चे भी केन नदी पहुंच गए। मंगलवार को सुबह नदी में नहाते समय बाबूराम यादव का पुत्र उमेश (14) व बहन सीता (12) और रामफल यादव का बेटा सूरज उर्फ छोटू (7) गहरे पानी में समा गए। कुछ-कुछ अंतराल में गोताखोरों ने तीनों शवों को खोज निकाला।
पुलिस की मौजूदगी में देर रात तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। रात भर घर के बाहर बच्चों के शव रखे रहे। माता-पिता समेत अन्य परिजन बच्चों के शवों को देखकर बिलखते रहे। नाते-रिश्तेदार और पड़ोसी उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह परिजनों ने तीनों बच्चों का केन नदी में ही अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। माता-पिता व करीबी रिश्तेदार तो दूर मृतकों के बचे भाई-बहनों तक निवाला नहीं तोड़ा। हर कोई गमगीन नजर आया। पड़ोसी अपने घरों से खाना, चाय आदि परिजनों को पहुंचाते रहे।
उधर, बुधवार को नरैनी विधायक राजकरण कबीर पीड़ित परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी भी उपस्थित रहे। सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, भरत लाल दिवाकर, ओम नारायण त्रिपाठी विदित आदि ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक जताया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें