फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड इंसाफ सेना का सपा में विलय आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने अपना विलय समाजवादी पार्टी में करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा बुधवार को बांदा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा में किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने बताया कि यह निर्णय मंगलवार को जरैली कोठी स्थित जिला कार्यालय में सेना की बैठक में लिया गया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष विलय किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ता सपा से जुड़कर विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में दिवाकर सिंह खंगार, अकील खां, छोटेलाल, मोहनलाल वर्मा, रोहित सिंह, नरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जावेद, असलम, मतलूब अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें