फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों को सौंपे पार्टी के झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा ने बूथ समिति सत्यापन कार्य शुरू कर दिया है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत बूथ समिति अध्यक्ष के दरवाजे मेरा घर, भाजपा का घर स्लोगन लिखा स्टीकर भी चिपकाया जा रहा है। उन्हें पार्टी का झंडा भी सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

इसका सत्यापन बूथ से संबंधित शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा सत्यापन अधिकारी कर रहे हैं। तिंदवारी मंडल अंतर्गत सैमरी शक्ति केंद्र का सत्यापन अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी को बनाया गया है।
शुक्रवार को उन्होंने शक्ति केंद्र के बूथ 246, 247 तथा 248 में पहुंचे। वहां बूथ सत्यापन समिति की बैठक करते हुए प्रमुख बिंदुओं को समझाया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष को बूथ समिति प्रोफार्मा, बूथ अध्यक्ष डायरी, पेन, बूथ सत्यापन कार्य योजना पत्रक आदि की किट सौंपी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ अध्यक्षों के दरवाजे मेरा घर भाजपा का घर स्टीकर भी लगाया। बूथ अध्यक्षों का पटका पहनाकर एक-एक पार्टी का झंडा सौंपा। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक अंकुश दीक्षित ने संचालन किया गया।
विज्ञापन

अरुण सिंह पटेल, वासिलपुर बूथ अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, श्रवण कुमार साहू, सैमरी बूथ अध्यक्ष कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें