फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड 47 ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खनिज, पुलिस और परिवहन विभागों की संयुक्त कार्रवाई में बीते 48 घंटों के अंदर 47 ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए गए। इन्हें संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। तीनों विभागों को इन ट्रकों से प्रति ट्रक लगभग एक लाख रुपये की दर से तकरीबन 47 लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अवैध खनन और ओवर लोडिंग की धरपकड़ के लिए डीएम अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अपने अधीनस्थ विभागों को रोजाना प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल नियुक्त किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि 48 घंटे की कार्रवाई में पहले दिन 26 सितंबर को 30 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। इनमें 19 सदर क्षेत्र में, 8 नरैनी और 3 पैलानी क्षेत्र में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

बीती 27 सितंबर की रात पपरेंदा चौकी क्षेत्र 14 ट्रक व एक ट्रैक्टर और नरैनी क्षेत्र के करतल से आ रहे दो ओवरलोड ट्रकों को अतर्रा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। इन सभी ट्रकों को क्रमश: पपरेंदा चौकी और अतर्रा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 47 वाहनों से प्रति वाहन लगभग एक लाख रुपये के हिसाब से खनिज, परिवहन और वाणिज्य कर विभाग को लगभग 47 लाख रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है। डीएम ने सभी पट्टा और डंप धारकों को खबरदार किया है कि अवैध खनन और ओवर लोडिंग हर्गिज न करें। पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें