फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी में 50 लाख क्विंटल उन्नत बीज की बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रबी फसल के लिए राज्य सरकार ने 50 लाख क्विंटल उन्नत प्रजाति के बीज की व्यवस्था की है। सभी फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) में वृद्धि के साथ ही गन्ना खरीद में 25 रुपये क्विंटल का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को राहत पहुंचाने वाली ये जानकारियां कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने मंगलवार को राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता ऑनलाइन गोष्ठी में दी। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त समेत संबंधित अधिकारी गोष्ठी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल रहे।
आयुक्त ने मंडल में रबी के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में कृषि मंत्री को अवगत कराया। कृषि मंत्री ने किसानों को खेती के साथ पशु और मछली पालन तथा बागवानी की सलाह दी। तिलहन और दलहन पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि उन्नत शील बीज समय से गोदामों में पहुंचा दिए जाएंगे। किसान इसी की बुआई करें। यह भी कहा कि अबकी गेहूूं और धान की खरीद पिछली सरकारों से ज्यादा हुई है।
गोष्ठी में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बीमित किसानों को पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा बीमित राशि मिलने का दावा किया। उधर, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने गोष्ठी में अफसरों को निर्देश दिया कि रबी के लिए कार्ययोजना तैयार करें।
अपर मुख्य सचिव (कृषि) डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने अधिकारियों से कहा कि किसानों से पराली का उचित प्रबंधन कराया जाए। इसे जलाया नहीं जाना चाहिए।
चित्रकूट मंडल में बढ़ेगा रबी उत्पादन
गोष्ठी में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कृषि मंत्री को बताया कि चित्रकूटधाम मंडल रबी का उत्पादन बढ़ेगा। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर लीं गईं हैं। तिलहन और दलहन की पैदावार और आच्छादन क्षेत्र बढ़ाने की कार्ययोजना बना ली गई है।
आयुक्त ने मंडल के कृषि अधिकारियों से कहा कि किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें। गोष्ठी में डीएम अनुराग पटेल, जेडीसी रमेशचंद्र पांडे, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, संयुक्त कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव सहित कृषि विभाग के उपनिदेशक, अधिकारी और कुछ प्रगतिशील किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें