फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशनबाजी पर प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में ताला जड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कमीशनबाजी के विरोध में प्रधानों ने ब्लाक परिसर में तालाबंदी कर नारे लगाए। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानों ने बताया कि ब्लाक में कमीशनबाजी हावी है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में उनके द्वारा नियमत: कार्य कराए गए हैं। आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा 20 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है। कमीशन न देने पर उनके द्वारा कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान रोक दिया गया है।
प्रधानों ने चेतावनी दी है कि बीडीओ की कमीशनबाजी पर अंकुश नहीं लगा तो वह गांवों के विकास कार्य रोक देंगे। बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की। प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान यादव, श्याम शरण पटेल, विजय कुमार मिश्रा, चंद्र कुमार, रामाधनी, विनोद कुमार, गंगादीन यादव, राजेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें