फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले स्थान पर छोटी मूर्तियां रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रशासन से जारी निर्देशों के बाद डीएम अनुराग पटेल ने भी नवरात्र (दुर्गा पूजा) विजयदशमी, रामलीला आदि के लिए निर्देश जारी करते हुए कोविड-19 महामारी रोकथाम की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी आदेश में डीएम ने 19 सितंबर के शासनादेश का हवाला देकर कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल व रामलीला मंच की अनुमति में सार्वजनिक आवागमन प्रभावित न होने का ध्यान रखा जाए। मूर्तियां खुले स्थान पर और यथा संभव छोटी रहें। विसर्जन में छोटे वाहनों का प्रयोग हो और कम लोग शामिल हों।
विसर्जन में निर्धारित सीमा से ज्यादा भीड़ न हो और गाइडलाइन का पालन हो। संवेदनशील और कंटेनमेंट जोन में पुलिस तैनात रहे। किसी भी धार्मिक स्थल में क्षमता से अधिक भीड़ न हो। संवेदनशील स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नियमों और शर्तों का उल्लघंन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी में कार्रवाई की जाए।
चेहल्लुम मनाने की अनुमति मिली
बदौसा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुर्तजा खां चंदन के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने अतर्रा में एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें चेहल्लुम पर्व मनाने के लिए कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक अनुमति दिए जाने की मांग की।
भाजपा नेताओं के मुताबिक, एसडीएम ने गाइडलाइन का पालन करने की शर्त के साथ अनुमति दे दी है। प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा महामंत्री सलमान खां समेत मुजाहिद खां, अजहर खां, अनुराग शिवहरे, प्रतीक शिवहरे, आमिर खां और अनुज गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें