फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर न सुनें तो सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री और बुंदेलखंड प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में चल रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बांदा जनपद के लोगों को अगर नहीं मिल रहा। गोवंश की सही व्यवस्था नहीं हो पा रही और युवाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं है तो यह गंभीर बात है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवाब टैंक डाक बंगले में युवा वाहिनी की बैठक में प्रदेश मंत्री ने कहा कि इन समस्याओं को लिखित रूप से आयुक्त और डीएम को वाहिनी कार्यकर्ता दें। 15 दिन में इन अफसरों ने व्यवस्था न कराई तो वह वाहिनी के मुख्य संरक्षक महंत योगी आदित्य नाथ से मिलकर शिकायत करेंगे।
उन्होंने युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं जाने और वाहिनी के उद्देश्य बताएं। प्रदेश मंत्री का वाहिनी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न सौंपे। जिलाध्यक्ष राजेश गिरी सहित नरेंद्र सोनी, राकेश सिंह राठौर, महेश गुप्ता, दादू पहलवान, अभिलाष चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें