फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 परियोजनाओं के निर्माण की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में 50 लाख से अधिक लागत की स्वीकृत 77 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की जांच होगी। जिला स्तरीय समिति जांच करेगी। यह निर्देश डीएम आनंद कुमार सिंह ने दिए।
विज्ञापन

सभी परियोजनाओं के लिए 321822.14 लाख स्वीकृत हुए हैं। मात्र छह परियोजनाएं पूरी हो पाईं हैं। 289419.25 लाख रुपये शासन से मिल चुके हैं। इसमें 95,326.17 लाख खर्च हुए हैं। ये आंकड़े बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की घोषणाओं वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक अर्थ एवं संख्याधिकारी ने पेश किए।
कहा कि 29 परियोजनाओं में 67 से 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने प्रमुख परियोजनाओं के पूरे ब्योरे की जानकारी ली। डीएम ने मानक और समय सीमा का हर हाल में पालन करने को कहा।
विज्ञापन

300 बेड वाले संयुक्त चिकित्सालय का काम इसी माह पूरा करके हैंडओवर करने के निर्देश दिए। अधूरी परियोजनाओं में मैन पावर बढ़ाने को कहा। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सभी निर्माणों की जिलास्तरीय समिति की जांच कराई जाए।
300 बेड के नए अस्पताल में टाइल्स टूटीं
बांदा। जिला अस्पताल परिसर में बन रहे 300 बेड के मंडलीय संयुक्त चिकित्सालय भवन का बृहस्पतिवार को डीएम ने निरीक्षण किया। बताया गया कि 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। फर्श और दीवारों पर टाइल्स टूटी मिलीं। इन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
लिफ्ट के बारे में बताया गया कि टेस्टिंग हो रही है। डीएम ने एक सप्ताह में लिफ्ट चालू करने को कहा। इसी माह सभी काम फिनिश और सफाई कराकर एक-एक फ्लोर को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें