फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम बिना मानव जीवन पशु समान

विज्ञापन
Human life without restraint is like an animal - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पर्यूषण महापर्व में बुधवार को दिगंबर जैन मंदिर (छोटी बाजार) में आचार्य अभिनंदन सागर जी महाराज ने कहा कि आज उत्तम संयम का दिन है। संयम के बिना मानव जीवन पशु समान है। संयम के अभाव में ही इस संसारी प्राणी को अनेकों दुख उठाएं हैं।
विज्ञापन

आत्मा का उत्थान संयम के बिना संभव नहीं है। संयम वह सहारा है, जिससे आत्मा उर्द्धगामी होती है। संयम को ग्रहण कर लेने वाले की दृष्टि में इंद्रियों के विषय हेय मालूम पड़ने लगते हैं। प्रारंभ में संयम बंधन जैसा लगता है, लेकिन बाद में वही हमें निर्बंध बना देता है।
संयम के माध्यम से ही आत्मानुभूति होती है। संयम द्वारा हमारी आत्मा अपनी मंजिल की ओर से अग्रसर होती है। अर्थात मोक्ष मार्ग को पाती है। शाम को रंगोली प्रतियोगिता हुई। उधर, तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में जिनवाणी का पाठ हुआ। मां जिनवाणी की भक्ति भाव से, मृदंग मजीरों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए भक्तों ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें