फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावों में खाद भरपूर, किसान बाजार से खरीदने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लक्ष्य से ज्यादा खाद वितरण के दावों के बीच किसानों में खाद के लिए हायतौबा जारी है। उन्हें मांग के मुताबिक खाद नहीं मिल रही। सहकारी समितियों और खाद विक्रय केंद्रों में उमड़ रही किसानों की भीड़ खाद संकट के साफ संकेत दे रही है। फसल बचाने के लिए तमाम किसान बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल में इस बार 31,452 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य निर्धारित था। दावा है कि इसके सापेक्ष अब तक 36,324 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। यह लक्ष्य से चार हजार एमटी ज्यादा है।
बांदा में 8028 और चित्रकूट में 6450 एमटी खाद बांटा जाना बताया गया है। हमीरपुर में 13,561 एमटी और महोबा में 8195 एमटी खाद बांटी जा चुकी है। उधर, किसानों का कहना है कि जरूरत के मुताबिक यूरिया नहीं मिल रही। डीएपी ही दी जा रही है। मंडी समिति में यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का केंद्र खुला है। केंद्र में किसानों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में खाद की कोई समस्या नहीं है। किसानों को समितियों के माध्यम से खाद का वितरण कराया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से किसानों को खाद दी जा रही है। मंडल के बफर गोदामों में 39,905 मीट्रिक टन डीएपी खाद की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें