फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को मिले हिंदी विषय के पांच प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा चयनित प्रवक्ता पदों पर हिंदी विषय के पांच प्रवक्ता जनपद को मिले हैं। इन सभी को कई विद्यालयों में नियुक्ति दे दी गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बुधवार को नियुक्तिपत्र सौंपकर संबंधित विद्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। जिले में रिक्त चल रहे 144 प्रवक्ता पदों पर सिर्फ पांच प्रवक्ता इस वर्ष जिले को मिले हैं। जिले में कुल 162 माध्यमिक शिक्षा के कॉलेज हैं। बुधवार को चित्रलेखा और निधि त्रिपाठी को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, बांदा, आरती देवी को आर्यकन्या इंटर कॉलेज, बांदा, चंद्र गुप्ता को परमहंस श्रीरणछोड़ दास इंटर कॉलेज, खप्टिहा कलां, माता प्रसाद को कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज, मिलाथू में नियुक्त किया गया है।
उधर, जनपद बांदा में वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 144 पद रिक्त हैं। वर्तमान में 173 स्वीकृत हैं। इनमें सिर्फ 29 ही कार्यरत हैं। इसी तरह सहायक अध्यापक (एलटी) के 370 स्वीकृत में 157 कार्यरत हैं। 213 रिक्त हैं। जिले में 44 राजकीय कॉलेज हैं, जिनमें 16 इंटर व 28 हाईस्कूल के हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज से हिंदी विषय के पांच प्रवक्ता मिले हैं। इन्हें जरूरत के मुताबिक संबंधित कॉलेजों में नियुक्ति दी है। कार्यालय द्वारा नियुक्तिपत्र निर्गत कर दिए हैं। प्रधानाचार्यों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

-विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें