फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठेकेदारों की हड़ताल 5 तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कई मांगों और मुद्दों को लेकर बिजली विभाग की ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन द्वारा पहली अगस्त से प्रस्तावित बेमियादी हड़ताल स्थगित हो गई है। बृहस्पतिवार को यूनियन की जिला इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने बताया कि अधीक्षण अभियंता अशोक कैम ने उन्हें पत्र भेजकर अवगत कराया कि यूनियन के साथ वार्ता 5 अगस्त को शाम 4 बजे उनके कार्यालय में होगी। अध्यक्ष के मुताबिक, इसी के मद्देनजर हड़ताल 5 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में मंडल महासचिव शैलेष सिंह शिल्लू, अनूप मिश्रा, डॉ. निर्भय सिंह, मानवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जीतू तिवारी, मुबीन खां आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें