फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को कानपुर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के नामजद तीन आरोपियों में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। बाद में विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) की अदालत में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सियाराम ने बताया कि गांव में ननिहाल में रह रहा राजू खेंगर पहली सितंबर को किशोरी को बहला-फुसलाकर कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र ले गया। वहां कमरे में रखकर उसके साथ तीन लोग दुष्कर्म करते रहे। किशोरी के पिता ने राजू सहित रज्जन यादव और बालक राम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजू खेंगर को पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों में एक किशोरी का रिश्ते में मामा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें