फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। राजकीय हाईस्कूल करहिया (बड़ोखर खुर्द) में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन हुआ। रविवार को हुई बैठक में सर्व सम्मति से राजेश कुमार मिश्र अध्यक्ष और प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार दीक्षित पदेन उपाध्यक्ष बनाए गए। मंत्री प्रवक्ता अभिलाषा सिंह, उप मंत्री शिवकरन सिंह और होरीलाल कोषाध्यक्ष चुने गए। शिवलोचन और जागेश्वर प्रजापति कार्यकारिणी सदस्य होंगे। पदाधिकारियों व अभिभावकों ने विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। अब तक जूनियर हाईस्कूल रहे इस विद्यालय को मौजूदा सत्र में उच्चीकृत कर हाईस्कूल का दर्जा मिला है।
विज्ञापन

उधर, राजकीय बालिका विद्यालय अतर्रा में ओमप्रकाश गुप्ता अध्यक्ष व रागिनी श्रीवास्तव मंत्री चुनीं गईं। प्रधानाचार्य अमिता श्रीवास्तव पदेन उपाध्यक्ष होंगी। उप मंत्री चंद्रपाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष शिवमोहन यादव और रामबाबू यादव, प्रदीप कुमार पांडेय, रेनू सिंह, सुमन आर्य, शशिकला तिवारी, सपना त्रिपाठी, आरती वर्मा, चित्रा गौतम, रिचा निगम, आकांक्षा त्रिपाठी व रीता भारती सदस्य नियुक्त हुए। बैठक में विद्यालय के लिए बस उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें