फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने डीएम के साथ की हक की बात

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में हक की बात कार्यक्रम के दौरान डीएम के साथ सेल्फी लेती महिलाएं।(स? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति के तीसरा चरण का शुभारंभ जिले में हक की बात के साथ शुरू हुआ। हक की बात में जिले की विभिन्न विकास खंडों से कलेक्ट्रेट सभागार में आयी हुई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम से अपनी बात बताई। डीएम ने महिलाओं को हर संभव सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

हक की बात में महिलाओं ने जिलाधिकारी श्रुति को बताया कि कैसे उनको स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार एवं उत्थान हेतु घर, परिवार और समाज से संघर्ष करना पड़ा। उनको घर की चौखट पार करने में कई संघर्षों का सामना करना पड़ा। किंतु वे डरी नहीं, भयभीत नहीं हुई और अपने स्वाभिमान और खुद की पहचान के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। आज कठिन परिश्रम एवं लगन से स्वयं सहायता समूह के द्वारा कुटीर उद्योग के माध्यम से आमदनी प्राप्त कर रही हैं। उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। आज घर, परिवार एवं समाज में उनको सम्मान मिल रहा है। हक की बात में थारू बाहुल्य क्षेत्र से आई महिलाओं ने भी बताया कि कैसे लंबे संघर्ष के बाद आज वह अपने पैरों पर खड़ी है।
थारू क्षेत्र की महिलाओं ने डीएम से घर के पुरुषों द्वारा शराब पीने की शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि घर के पुरुष के शराब पीने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम से समूह के लिए एक निर्धारित ड्रेस कोड की मांग की गई। डीएम ने कहा कि सभी महिलाएं आत्मनिर्भर हों व स्वयं की पहचान बनाए। घर की महिलाएं सशक्त रहेंगी तो पूरा परिवार सशक्त होगा। डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने डीएम के साथ सेल्फी भी लीं। इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम सूबेदार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र व अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें