फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर हो चौराहा, गली व मोहल्लों का नाम

विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर में बैठक के दौरान अपनी मांगों पर चर्चा करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के पद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर चौराहे, गली व मोहल्लों का नामकरण किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी जाने वाली सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में प्रपौत्र तथा प्रपौत्री को भी जोड़ा जाए। शीघ्र ही इन मांगों के समर्थन में राज्यमंत्री पल्टूराम को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक सुरेश चंद्र मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज आने वाली पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भूलती जा रही है। बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से चौराहा, मोहल्ला व मार्ग का नामकरण किया जाना चाहिए। सुशील कुमार शाही ने कहा कि जिला चिकित्सालयों, बैंकों व सरकारी संस्थान आदि में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
वृद्ध आश्रितों को बिना लाइन लगाए विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची जिला कोषागार से एकत्र कर ले ताकि स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन एवं अन्य संगठनों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर शीघ्र ही राज्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस मौके पर संगठन के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी, कौशल किशोर, रविंद्र प्रताप सिंह, लालजी तिवारी, विजय कुमार अवस्थी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, वशिष्ठ मिश्रा व जिला संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें