फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर पान वाले की बेटी बनेगी डाक्टर

विज्ञापन
बलरामपुर में नीट की परीक्षा पास होने पर काजल का मुंह मिठाकर बधाई देते वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी ? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला के सामान्य परिवार में जन्मी काजल चौरसिया ने नीट में 643 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। काजल के पिता पान की दुकान चलाते हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए पिता ने अपना घर भी बेच दिया। पिता के त्याग का फल है कि काजल नीट पास कर डाक्टर बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है।।
विज्ञापन

काजल के पिता गंगाराम चौरसिया उतरौला में एक छोटी सी पानी की दुकान रखकर अपना व्यवसाय करते हैं। उससे होने वाले आमदनी से परिवार का पालन पोषण करने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर पैसा खर्च करते हैं। गंगाराम की बेटी काजल ने वर्ष 2017 में जवाहर नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप किया था।
अपनी बेटी की प्रतिभा को पहचान कर गंगाराम ने काजल को नीट की तैयारी कराने के लिए अपना एक घर भी बेंच दिया। उन्होंने बेटी को नीट की तैयारी के लिए कानपुर भेजा।
विज्ञापन

वहां पर करीब तीन साल तक कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद काजल ने नीट में 720 अंकों में से 643 अंक हासिल किया। गंगाराम का कहना है कि बेटी को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यदि उन्हें पैसे की अधिक आवश्यकता पड़ी तो वह घर के साथ दुकान भी बेचने के लिए तैयार हैं।
रविवार को वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीआर चौरसिया ने काजल की इस कामयाबी पर हर्ष जताते हुए गंगाराम व उनकी प्रतिभाशाली बेटी को बधाई दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेटी की पढ़ाई के लिए वह हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। बेटी की पढ़ाई में धन बाधा नहीं आएगी। इसी तरह चौरसिया समाज के सदस्य अशोक चौरसिया, अंकित चौरसिया, जमुना प्रकाश व रमेश आदि ने भी हर्ष जताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें