फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पादकता बढ़ने से किसानों की बढ़ेगी आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फसलों का उत्पादन बढ़ने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उत्पादन बढ़ने से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। संस्थागत प्रसव से जच्चा-बच्चा की सेहत दुरुस्त रहेगी। नीति आयोग की सलाहकार ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के पहले दिन विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। सुझावों का अनुपालन कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र व अस्पताल का निरीक्षण कर नीति आयोग की सलाहकार ने जिले में संचालित हो रही योजनाओं की धरातल पर पड़ताल भी की।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आकांक्षी जिलों के लिए नीति आयोग के संकेतकों की समीक्षा व स्थलीय सत्यापन के लिए दो दिवसीय जिला भ्रमण पर पहुंची सलाहकार नीति आयोग मीडिया रिलेशन/कम्यूनिकेशन इंद्राणी दास गुप्ता ने स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम, कृषि, कौशल विकास व बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग की तरफ से फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी की जाए जिससे किसानों को लाभ मिले और वह आत्मनिर्भर बन सके।
नीति आयोग की आकांक्षी जिलों में किए जा रहे प्रयास से लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हो है। जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के साथ क्षय रोगियों का चिन्हांकन किए जाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव का लाभ सभी गर्भवती महिलाओं को दिलाने के लिए मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ प्रयास करें जिससे जच्चा-बच्चा की सेहत दुरुस्त रहे। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्किल डेवलपमेंट व फाइनेंसियल इंक्लयूजन के प्रगति पर नीति आयोग की सलाहकार ने गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में डीएसटीओ संजीव कुमार ने नीति आयोग के इंडीकेटर के प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीपीओ राजेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, बीएसए डॉ. रामचंद्र, एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक गोविंद पांडेय व पीएमजीएसवाई के एक्सईएन आदि की तरफ से नीति आयोग की सलाहकार को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
बैठक के बाद प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज, संयुक्त जिला चिकित्सालय व आंगनबाड़ी केंद्रा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरकारी योजनाओं के संचालन की धरातल पर सलाहकार ने गहन जांच पड़ताल की गई।
प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला की गोदभराई कराई और एक बच्चे को अन्न प्रासन्न कराया। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आई सलाहकार को सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें