फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दामाद पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दामाद पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
विज्ञापन



बलरामपुर। पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



जनपद सिद्धार्थनगर थाना तेतरी ग्राम आजादनगर निवासी निजामुद्दीन ने बुधवार को तुलसीपुर थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि छह वर्ष पहले बेटी सायरा (25) की शादी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर पिपरहवा निवासी शमीम उर्फ भोला के साथ किया था।
विज्ञापन




शमीम के पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार उतरौला शेख आलमगीर व प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना रामशंकर तिवारी ने गहन छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




निजामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति शमीम के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि शमीम उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोंट कर मारने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें