फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य बोले- चुनावी हिंदुओं से रहें सावधान, सपा पर कसा तंज- लाल टोपी लगाते हैं, जालीदार टोपी जेब में रखते हैं

Mon, 03 Jan 2022 05:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर हमला बोला। 
विज्ञापन
बलिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को 2022 के लिए प्रयास बंद कर देना चाहिए, ये प्रयास 2027 के लिए रखें। कांग्रेस और सपा को चुनावी हिंदू करार देते हुए जनता को इनसे सावधान रहने की सलाह भी दी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चेतन किशोर मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो भगवान राम का नहीं हुआ वो परशुराम का क्या होगा। कारसेवकों पर गोली और कांवरियों पर लाठी बरसाने वाले अब राम का नाम अलापने लगे हैं।

'अखिलेश यादव के चेहरे पर 12 बज गए'

लाल टोपी लगाने वाले और जालीदार टोपी जेब में लेकर चलने वालों को प्रदेश की जनता पूरी तरह पहचान चुकी है। शुरू से सपा पर हमलावर रहे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब से समाजवादी इत्र की दुर्गंध फैली है तब से अखिलेश के चेहरे पर 12 बज गए हैं। हलक से आवाज नहीं निकल रही है। कांग्रेस पर टीका टिप्पणी को समय की बर्बादी बताया। 

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन भाग लेने के लिए चेतन किशोर मैदान में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने वालों को चेतावनी दी कि 100 में 60 फीसदी हमारा है। बाकी 40 फीसदी में बंटवारा है। इसमें भी हमारा है। कहा कि सपा 47 की संख्या पूरी कर ले तो वह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

विपक्षी दलों को पीएम मोदी बर्दाश्त नहीं

बलिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन हैं।

बलिया वीरों की धरती है। वर्ष 2017 में शुरू हुई आंधी तूफान बन गई है। तब सपा-बसपा गठबंधन भी था। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने होते तो राम मंदिर नहीं बनता। गरीबों को मकान नहीं मिलते। सपा सरकार में तीन से चार घंटे बिजली के लिए तरसने वाली प्रदेश की जनता आज 16 से 18 घंटे बिजली सप्लाई का आनंद उठा रही है। 

भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित हुई जनता इन लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जनता को भरोसा हो चुका है कि भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, गुंडों और लुटेरों से भाजपा ही लड़ सकती है। विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत के बाद अखिलेश विदेश चले जाएंगे, राहुल गांधी पहले ही चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें