महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ गंगाजी मार्ग से निकल कर चमनसिंह बाग रोड, लोहापट्टी चौक, सिनेमा रोड, हनुमान मंदिर, बालेश्वर मंदिर से नया चौक, चित्रगुप्त रोड से भृगु ऋषि के आश्रम पहुंची। वहां देव संस्कृत विश्वविद्यालय शान्तिकुंज हरिद्वार के एसोसिएट प्रोफेसर डा.गायत्री किशोर त्रिवेदी, दिनेश पटेल, दयानंद शिववंशी, संगीत के आचार्य हरि चौधरी, मनीष व भूषण की ओर से देव आह्वावान कर कलश पूजन किया गया।
सतीश चंद कालेज होते हुए मालगोदाम, रेलवे स्टेशन, गुदरी बाजार होकर यात्रा गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। यहां कलश स्थापना की गई। जगह- जगह फूल वर्षा कर स्वागत कर जलपान कराया गया। इस दौरान यज्ञ सुरक्षा दल के साथ पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।