उन्होंने सहतवार स्टेशन के निकट नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया। पावर डिस्ट्रीब्यूशन पर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर, अर्थिंग एवं समुचित आइसोलेशन की व्यवस्था की जांच की। रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्रॉली से सहतवार-बलिया रेल खण्ड मध्य किमी 52/0-1 पर माइनर ब्रिज 25 पर दोहरीकृत लाइन के लिए निर्मित ब्रिज की जांच की।
इसके बाद किमी सं 53/7-8 इंटरलॉक समपार संख्या 11 का संरक्षा निरीक्षण किया। गेट मैन से विद्युतीकृत व दोहरीकृत रेल खंड में अपनाये जाने वाले संरक्षा ज्ञान को परखा। छाता आसचौरा हाल्ट का निरीक्षण किया। बांसडीह रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। बलिया ब्लाक सेक्शन के मध्य किमी संख्या 59 से 62 तक दलदली नींव पर बनी रेल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया।
रेल संरक्षा आयुक्त ने सहतवार-छाता आसचौरा हाल्ट-बांसडीह रोड स्टेशनों पर दोहरीकृत व विद्युतीकृत स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार नई लाइन फिटिंग्स, संस्थापित नए सिगनलों टर्न आउट्स, बैलास्टिंग एवं पैकिंग, कर्वेचर पर क्लियरेंस तथा दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों, बूम लॉक व हाइट गेजों को देखा।