बलिया। बांसडीह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में विद्यालय के संस्थापक सदस्य रहे स्व. मोहन सिंह की स्मृति में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर शुरुआत की।
बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले 10वीं के प्रेमचंद यादव पुत्र योगेंद्र यादव को 5100 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र बलजीत सिंह पुत्र अमित सिंह को 5100 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा गुडि़या भारती पुत्री ओमप्रकाश को 5100 रुपये तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लालबिहारी यादव ने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य करता हैं, उसे मरने के बाद भी धरती पर पूजा जाता हैं। मोहन सिंह ऐसे ही व्यक्ति थे। सपा की सरकार ने सभी शिक्षामित्रों को आसमान पर ले जाने का कार्य किया। दो अरब रुपये का बजट वित्तविहीन शिक्षकों को देने का काम सपा की सरकार ने किया। शिक्षको के रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने की थी। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बेटियों का पढ़ना शुभ लक्षण है। बेटियां ही दो परिवारों को शिक्षित बना उन्हें सींचती हैं। संतोष कुमार पांडेय, डा. हरिमोहन सिंह, कमलदेव सिंह, यशपाल सिंह, मनोरंजन सिंह, शिवजी सिंह, हरेन्द्र सिंह, अशोक यादव, संकल्प सिंह, आनन्द यादव, लहरी सिंह, रामगोविंद प्रजापति, अमित सिंह आदि रहे। रमेश सिंह, कमलदेव सिंह, संतोष पांडेय ने अतिथियों को अंगवस्त्रम और सम्मानित किया।