फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया भृगु मंदिर के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर स्थित श्री भृगु मंदिर के 48.81 लाख की लागत से होने वाले सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया। कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसमें मंदिर कमेटी का भी सुझाव प्राथमिकता पर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भृगु दर्शन के लिए जिले के अलावा अन्य जनपद और प्रांत से भी श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन विभाग के माध्यम से इसका सुंदरीकरण कराकर नगर का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। आने वाले दिनों में मंदिर और बेहतर स्वरूप में दिखेगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, विनोद चौबे, अभिमन्यु गुप्त, राजेश गुप्त, अजीत वर्मा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें