बलिया। ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी बाग में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शारदानंद पासवान ने कहा कि चौकीदारों की स्थिति दिन प्रति दिन दयनीय होती जा रही है। इस महंगाई के समय में भी चौकीदारों को मानदेय के रुप में मात्र 25 सौ रुपया ही मिलता है, जबकि चौकीदारों से गांव में 30 दिन ड्यूटी कराई जाती है।
मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों में चौकीदारों ने ज्ञापन, धरना, भूख हड़ताल कर चुके हैं। इसके बाद भी आज तक चौकीदारों के मानदेय में अब तक वृद्धि नहीं की गई। कहा कि चौकीदारों का मानदेय दस हजार पांच सौ तथा चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही चेताया कि हम लोगों की मांगे तत्काल पूर्ण नहीं होती है तो हम प्रदेश के सभी जनपदों के चौकीदार 14 अगस्त को विधानसभा पर धरना देने के साथ 15 अगस्त को झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर रंजन भारती, सुरेंद्र यादव, छोटेलाल पासवान, धर्मेंद्र पासवान, राजनारायण पासवान, छोटेलाल वर्मा, अखिलेश भारती, राजेंद्र पासवान, नरेंद्र यादव, नितिश कुमार, सुनील भारती, अजीत यादव, अवधेश राम, रामचंद्र आदि रहे।