फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास में तन्मयता से लगाएं पूरी ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। ग्राम पंचायत के दायित्वों पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी और तन्मयता से अपनी ऊर्जा को आप सभी लगाईये। उक्त बातें ब्लाक परिसर के डवाकरा हाल में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि विगत सात वर्षों में गांवों के विकास के लिए जितना काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया उतना काम साठ वर्ष में नहीं हुआ। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सड़क छाप लोगों को महत्व देंगे तो इससे देश प्रदेश का विकास नहीं होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू व केतकी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, ब्लाक प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह, पंकज कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वृजु साहनी, शंकरदानी, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष बृजानंद तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष भरत यादव, प्रधान मनोज मौर्य, इरफान अहमद, मनीष सिंह, राजेश सिंह, बाबू सिंह, राकेश गुप्ता, प्रकाश उपाध्याय, नितेश सिंह, अप्पू सिंह, प्रमोद सिंह, बसन्त सिंह, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह, विशाल सिंह, गोलू गुप्ता, मनोज यादव, महेन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, अभिमन्यु चौहान, बबलू राजभर आदि रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दिप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह व संचालन राजेश कुमार सिंह तथा आभार प्रकट खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण
नगरा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड वार्ड में अंधेरा पसरा रहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री सीएचसी के प्रभारी एवं अन्य चिकित्सकों को अस्पताल के लिए आवश्यक सामानों एवं चिकित्सकों की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव बनाकर देने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर अपने निरीक्षण के दौरान कोविड वार्ड में अंधेरा होने के अलावा अन्य बिंदुओं पर विधायक धनंजय कन्नौजिया एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ टीएन यादव एवं डॉ आदिल के साथ बातचीत की। इस दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल में वायरिंग, पानी, चहारदिवारी, अस्पताल परिसर में जल जमाव एवं चिकित्सकों की कमी पर खुल कर अपनी बात रखीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयपैरकाश साहू, महामंत्री आलोक शुक्ला, जय प्रकाश जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का दायित्व प्रधान का
नगरा। जनता ने अपना कीमती मत देकर आपको प्रधान बनाया है और सरकार का संकल्प है कि पंचायतों में सभी गरीब तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसको पहुंचाने की जिम्मेदारी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों है। सरकार का मानना है कि विकास के दौर में यदि एक भी गांव छूट गया तो उसका संकल्प छूट जाएगा। उक्त बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के है। वे बुधवार को ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक प्रमुख अंजू पासवान, प्रधान सुनीता देवी, प्रवीण सिंह मिंकु, ओम प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, अशोक चौरसिया, छोटेलाल चौहान सहित ब्लॉक के दर्जनों ग्राम प्रधानो एवं बीडीसी सदस्यों को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। विधायक धनंजय कन्नौजिया, बीडीओ प्रवीणजीत ने स्मृति चिन्ह से प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें