बारिश के कारण दीवार गिरी, तीन जख्मी, दो गंभीर
बलिया जिले के ही दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगनटोला गांव में बुधवार को पूर्णमासी का परिवार मड़ई में सोया हुआ था। बाढ़ से घिरे रहने और लगातार बारिश से कमजोर हुई मड़ई की ईंट की दीवार गिरने से उसमें सोए पूर्णमासी(40), अनन्या(5) पुत्री पूर्णमासी और सत्यम(1) पुत्र पूर्णमासी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर में बारिश से कच्चा कान गिरा
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के ताजपुर डेहमा में बुधवार की देर रात रिमझिम बारिश से मिराज उल अंसारी का कच्चा मकान गिर गया। इससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। हालांकि मकान गिरने से परिजन बाल-बाल बच गए, लेकिन घर-गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लेखपाल एवं सचिव को दे दी गई।
जौनपुर में गिरे कई मकान
जौनपुर जिले में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामपुर थाना परिसर में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला कटरा में सबरे आलम का मकान बुधवार की रात भर भराकर गिर गया। वहीं, परिवार बाल-बाल बच गया। राजाबाजार के चरियाही गांव में सियाराम का कच्चा मकान धराशायी हो गया। बदलापुर क्षेत्र के पट्टी दयाल गांव में अरबिंद साहू का कच्चा मकान बारिश में अचानक भरभरा कर गिर गया।