फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन से पहले सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य और अन्य अधिकारियों ने गांव के निजी विद्यालय में ग्रामीणों की बैठक की। जन समस्याओं को सुनने के साथ ही तत्काल निराकरण कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 सितंबर के संभावित आगमन को लेकर जनपद में तैयारी जोरशोर से जारी है। नरायनपुर गांव में भी तैयारी की जा रही है। एक-एक कर सभी ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। ग्रामीणों ने बताया कि जब बृजेंद्र बहादुर सिंह वर्ष 2017 में शहीद हुए तो गांव पहुंचे मंत्री, सांसद ने शहीद के घर के पास सौ केवीए के ट्रांसफार्मर, सड़क आदि बनाने की बात कही। आज तक काम नहीं हुआ। सबसे ज्यादा राशनकार्ड न होने की शिकायत आई। सप्लाई इंस्पेक्टर को सूची बनवाने की बात कही गई। एसडीएम दुष्यंत मौर्य ने वरासत से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। सीओ प्रीति त्रिपाठी, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, सीडीपीओ पूनम सिंह, सुपरवाइजर दुर्गावती सिंह, अशोक सिंह, प्रधान पुष्पा देवी, विनय सिंह, गिरीश पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर दिलीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें