फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बालू लदा ट्रैक्टर टकराया, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लाल बालू के अवैध कारोबार से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। रोजाना कहीं न कहीं बवाल हो रहा है। क्षेत्र के शिवपुर घाट से बालू लेकर आ रहा ट्रैक्टर सोमवार रात दीवार से टकरा गया। नाराज ग्रामीणों ने कई टैक्टर चालकों की पिटाई कर दी। मंगलवार सुबह खनन में संलिप्त लोग मौके पर पहुंचे और एक ग्रामीण की पिटाई करने के साथ फायरिंग भी की। स्थानीय पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। वहीं, सीओ ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

शिवपुर घाट से रात को लाल बालू लेकर आ रहे रहा ट्रैक्टर सेमरिया ढाला पर पास देने के चक्कर में गोरख प्रजापति के घर की दीवार से टकरा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात में कई ट्रैक्टर चालकों को पीट दिया। करीब दो घंटे जाम की स्थिति रही। पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर किसी तरह मामले को दबा दिया। चालकों के मार खाने से झल्लाए बालू व्यवसायी बौखलाए मंगलवार सुबह सेमरिया ढाले पर पहुंचे और राजू प्रजापति पुत्र गोरख प्रजापति की पिटाई कर दी। दहशत पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग की।
सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया। लालगंज चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ल ने गोली चलाने की बात को गलत बताया है। वहीं पीड़ित ने बताया कि दूसरे पक्ष ने पिटाई करने के बाद फायरिंग भी की। इस संबंद में पुलिस को तहरीर दे दी है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें