फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खाते में साइबर सेल ने पैसा कराया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को शिकायतकर्ताओं के खाते में क्रमश: 27000, 30472, 3500 व 9000 रुपये वापस कराया व शेष धनराशि को वापस कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पीड़ितों ने पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना के कठौरा निवासी ओम प्रकाश चौधरी पुत्र दुर्गा चौधरी के बड़ौदा यूपी बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 15 जुलाई 2021 को 37000 रुपये निकाल लिया गया था। जिसमें से 27000 रुपया वापस कराया गया। इसी प्रकार शहर कोतवाली निवासी अंकित उपाध्याय पुत्र रामप्रभव उपाध्याय के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 24 सितंबर 2021 को 103689 रुपये निकाला गया। जिसमें से 30472 रुपये वापस कराया गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर निवासी भूपेंद्र तिवारी पुत्र जगनारायण तिवारी के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 23 सितंबर 2021 को 3500 रुपये निकाला गया। जिसे साइबर सेल ने बुधवार को वापस करवाया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र श्री रामाश्रय सिंह के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 9000 रुपये, 25 सितंबर 2021 निकाला गया था। जिसे साइबर सेल से बुधवार को वापस करवाया। बता दें कि शिकायतकर्ताओं के खातों से क्रमश: 37000, 103689, 3500 व 9000 रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। साइबर सेल टीम में निरीक्षक बीरेंद्र कुमार मिश्र (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला, आरक्षी प्रशांत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें