फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

विज्ञापन
रतसर में दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटा मूर्तिकार। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रतसड़। शारदीय नवरात्र महापर्व पर नगर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित होने वाली मां दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन रात जुटे हुए है। रतसड़ा नगर क्षेत्र के पंचायत भवन, संघत रैन बसेरा, गांधी आश्रम, डाकघर, पूरब मुहल्ला, अरारपुर, दिलावलपुर आदि स्थानों पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दूर्गा पूजा के लिए पंडाल में मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इन मूर्तियों को अंतिम रूप देने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। रतसड़ नगर पंचायत में प्रतिमा बनाने वाले शिल्पकार शिवलाल प्रसाद और उमेश प्रजापति ने बताया कि कोविड के कारण प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक लगी थी। इस कारण काम नहीं मिल पा रहा था। शासन की ओर इस वर्ष प्रतिमा रखने की इजाजत मिलने के बाद काम मिल रहा है। दोनों शिल्पकारों की ओर से इस बाक आठ से नौ प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इसमें ज्यादातर आठ फिट की हैं। शिल्पकारों की ओर से मौके पर जाकर प्रतिमाएं बनाई जाती है। आठ फिट की प्रतिमा की मजदूरी 20 से 25 हजार है। इसके साथ ही निर्माण में 10 से 20 हजार की सामग्री भी लग रही है। सामग्री पार्टी की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। वहीं चार फिट की प्रतिमा की मजदूरी तीन हजार है। इसमें 2500 से 3000 की सामग्री लगती है। उन्होंने बताया कि करोना काल से पहले लगभग 20 प्रतिमाओं का काम मिल जाता है। इस बार अनुमति मिलने के बाद भी आधा ही काम मिला है। दोनों साथ में मिल कर प्रतिमा बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें