फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी

Mon, 21 Mar 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा स्थित पुलिस पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर स्थित गीतांजलि पैलेस कटरा में संचालित इलेक्ट्रानिक की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात उसमें रखा दो लैपटाप और 30 मोबाइल सेट पर हाथ साफ  कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर सिंहपुर निवासी जयप्रकाश तिवारी की इलेक्ट्रानिक की दूकान है। रोज की तरह श्री तिवारी शाम को अपनी दूकान बंदकर घर चले गए। इसी बीच देर रात चोरों ने स्थानीय पिकेट की पुलिस को चुनौती देते पहले कटरे के चैनल गेट का ताला तोड़ा।

इसके बाद कटरे में स्थित दूकान के शटर को तोड़ दिया। फिर अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान दूकान में रखे दो लैपटाप और 30 मोबाइल सेट को अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी सोमवार को तक हुई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चोरी की घटना से दूकानदारों में भय तथा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। बीते हफ्ते चोरों ने डाकघर में नकब लगाया था। संयोग अच्छा रहा कि चोरों के  हाथ कुछ नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें