फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। द्वाबा क्षेत्र में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और स्वास्थय विभाग द्वारा जगह-जगह बनाए गए न्यू प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से झोलाछाप की भरमार हो गई है। यह झोलाछाप मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के आस-पास इलाको में कई ऐसे झोलाछाप हैं जो अपना क्लीनिक संचालित किये हुए हैं। यह सस्ती दवाएं मरीजों को महंगे दामों पर दे रहे। जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में बनाए गए न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में यह केंद्र फार्मासिस्ट के भरोसे हैं। जबकि इसका फायदा यही झोलाछाप उठा रहे। सूत्रों की मानें तो झोलाछाप इन दिनों गरीबो का शोषण करते हुए उनसे दवा व इलाज के बदले मुंह मांगी कीमत वसूली जा रही। जब मरीज का रोग समझ से परे हो जाता है तो फिर उनका शोषण करते हुए उन्हें कमीशन के चक्कर में नजदीकी नर्सिंग होम में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें