अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के बरोटा गांव में नारकोटिक सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 6.25 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक सेल की टीम सब इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में ठाकुरद्वारा से बरोटा रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ठाकुरद्वारा की ओर से एक आदमी पैदल आ रहा था और जब बरोटा गांव में पहुंचा तो सामने खड़ी पुलिस की टीम को देख कर वापिस भागने लगा। पुलिस ने मुस्तैदी से उसको धर दबोचा। तलाशी करने पर व्यक्ति की जेब से 6.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरभजन सिंह उर्फ पुत्र बलदेव सिंह निवासी बरोटा इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा के मंड क्षेत्र गांवों में नशे के कारोबारियों पर पुलिस की धड़पकड़ निरंतर जारी रहेगी।