फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के फालोवर समेत चार घरों से लाखों की चोरी

Tue, 29 Nov 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान, बांसडीह क्षेत्राधिकारी के फालोवर समेत चार घरों में लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी  पुलिस को मोबाइल से दी गई, लेकिन पुलिस त्वरित कार्यवाही करने के बजाय आराम से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष है। चोरी में एक ऐसा परिवार भी है, जिसकी बेटी की शादी 30 नवंबर को तय है।  
विज्ञापन



 बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही ग्राम सभा में सोमवार की रात चोरों ने बिगही के पूर्व प्रधान उद्धव जी सिंह, डा. देवनाथ सिंह, धनजी प्रजापति तथा  बांसडीह क्षेत्राधिकारी के रसोइया बिगही निवासी विनोद श्रीवास्तव के घर चोरी की, जिसमें चोरों ने लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी व कीमती सामान उठा ले गए। उद्धव जी सिंह  के गांव में ही दो मकान हैं, इनके पुत्र अभिनव कुमार सिंह का तिलक नौ दिसंबर तथा शादी 12 दिसंबर को है।

परिवार के सभी लोग एक ही मकान  में सोए हुए थे। दूसरे मकान के कोई नहीं था। विवाह के लिये आवश्यक जेवरात नगदी व सामान इसी मकान में रखे हुए थे। चोर आराम से दीवार फांद कर मकान में  घुस गए। इस दौरान चोर दो कमरों का ताला तोड़ कर गहने व 10000 नगदी उठा ले गए। उधर,  चोरों ने बिगही के ही डा. देवनाथ सिंह के घर पीछे से छत पर चढ़ कर कमरे का  ताला तोड़ सारा सामान तितर- बितर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन शायद देवनाथ सिंह के जगने  की आहट पाकर वे वहां से भाग निकले। गांव के ही धन जी प्रजापति की लड़की राखी की बारात 30 नवंबर को आने वाली है। इसलिए प्रजापति के परिवार व रिश्तेदार घर पर आये हुए थे। इनके घर में चोरो ने दीवार फांद कर कमरे की कुंडी तोड़ दी। चोरों ने शादी के लिए रखा गहना, बड़ी बेटी, पत्नी व बहु के लाखों रुपये के गहने उठा ले गए।

वहां से चोरों ने विनोद कुमार श्रीवास्तव जो की बांसडीह सी ओ के  फालोवर (रसोइया) हैं, उनके घर धावा बोला दिया। ये लोग सपरिवार बलिया पुलिस लाइन में रहते हैं। इनके घर से एक बड़ा बक्सा, एक सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, एक टीवी,  बर्तन उठा ले गए। इस चोरी की जानकारी लोगों को मंगलवार के  सुबह जगने के बाद हुई।

लोगों ने तत्काल 100 नंबर डायल किया तथा  बासडीहरोड थानाध्यक्ष  को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार फोन  करने पर रोहुआ पुलिस चौकी से मात्र एक सिपाही आया और देख कर चला गया। उसके  बाद लोगों ने पुन: चोरी की बात थानाध्यक्ष को बताया तब जाकर एसओ बांसडीहरो़ड ने कहा कि पहले आकर तहरीर दीजिये उसके बाद हम आकर तफ्तीश करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें