फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को बचाने में गणेश ने गवाई जान

Tue, 29 Nov 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया गांव के सामने आजमगढ़-कोलकत्ता ट्रेन से कटकर एक अधेड़ और तीन भैंसों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी गणेश यादव (50) मंगलवार को सियरहिया के सामने अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी बीच तीन भैंसें ट्रैक पर चली गईं।

दो बजे आजमगढ़-कोलकत्ता एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। अपनी भैंसों को बचाने के लिए गणेश ट्रैक पर चले गए और उन्हें दौड़ाकर हटाने लगे। इस चक्कर में गणेश ट्रेन की चपेट में आ गए साथ ही तीन भैंसें भी कट गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर पहुंची वैसे ही पत्नी और बच्चे धाड़ें मारकर रोते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें