बेल्थरारोड कस्बा में व्यापारी मनीष हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी। संवाद
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में निर्मम हत्या के विरोध में नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। रेलवे चौराहा से प्रारंभ होकर कैंडल मार्च नगर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य पर समाप्त हुआ।
मौन जुलूस के रूप में कैंडल मार्च में शामिल लोग मनीष की हत्या को लेकर काफी गुस्से में रहे। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने मनीष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हत्यारोपियों को सख्त सजा देने, पीडि़त परिवार को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर प्रशांत कुमार मंटू, सुनील कुमार टिंकू, बैजनाथ प्रसाद साहू, आलोक गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।