फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 19 और मिले मरीज, संख्या हुई 72

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में नए 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस प्रकार अब जनपद में कुल संख्या 72 हो गई है। इसमें से तीन लोग स्वस्थ हो गए है। मंगलवार को 5162 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर के रोकथाम के लिए हम सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा। जैसे मुंह पर मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना, हाथ को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना तथा भीड़ भाड़ वाले स्थान से बचना आदि शामिल है। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं।
वहीं जयप्रकाश नगर में सीएचसी सोनबरसा व सीएचसी जेपी नगर पर तैनात चिकित्साधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डा. आशीष श्रीवास्तव ने की। बताया कि कोरोना के लक्षण होने की शंका पर उन्होंने अपनी जांच मंगलवार को कराई। जिसमें पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें