फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

940 में सिर्फ 11 पंचायतों ने किया पुरस्कार को आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की ग्राम पंचायतों से आवेदन में भी कोताही बरती जा रही है। इसके लिए 940 ग्राम पंचायतों में जिले की सिर्फ 11 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। सभी ग्राम पंचायतों ने अपने अभिलेख जमा किए हैं। इस बार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के अलावा कोरोना काल में किए गए बेहतर कार्यों को भी पुरस्कार के लिए चयन का आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना था। इसके लिए लगभग डेढ़ माह तक आवेदन के लिए समय दिया गया। 20 अगस्त को अंतिम तिथि तक जिले की कुल 940 पंचायतों में से केवल 11 पंचायतों ने आवेदन किया। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए गए कार्यों के आधार पर ग्राम पंचायतों की जांच के बाद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही कोरोना काल में संक्रमण रोकने और उससे निजात पाने के लिए किए गए कार्यों को भी मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में खुद ही ग्राम प्रधान और सचिव ने मूल्यांकन किया है। आवेदन के बाद जिला स्तरीय समिति आवेदन के सत्यापन के बाद इसे राज्य स्तर पर भेज देगी। अंतिम निर्णय राज्य स्तरीय टीम द्वारा ही लिया जाएगा। चयनित ग्राम पंचायतों को विकास के लिए अलग से धनराशि और प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें